Meerut News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में अवैध व्यावसायिक परिसरों के खिलाफ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के …और पढ़ें
सेंट्रल मार्केट में अवैध व्यावसायिक परिसरों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान शुरू।
सुप्रीम कोर्ट के 14 जुलाई के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।
पांच में से तीन अवैध निर्माण ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, मेरठ। पूरी तरह व्यावसायिक परिसर के खिलाफ बुधवार को आवास एवं विकास परिषद में कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह से ही सेंट्रल मार्केट आने वाले सभी मार्गों पर बेरीकेडिंग कर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पांच निर्माण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तीन निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। दो अन्य में कार्रवाई चल रही है।
बता दें कि 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने 44 व्यावसायिक परिसर के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
शास्त्री नगर आवास विकास चौराहे पर आने जाने वालों को रोका गया।
आवास विकास परिषद की ओर से सील किए गए 44 भूखंडों में से 16 परिसरों में ही सेटबैक छोड़ने की कार्रवाई पूरी हुई है। 28 भूखंड स्वामियों ने अभी तक अपने प्रतिष्ठानों से अवैध निर्माण नहीं हटाया है।
परिषद ने संपत्तियों के मालिकों को 15 दिन में अपना निर्माण तोड़ने के लिए कहा था। इनमें से कई निर्माण ऐसे हैं जिन्होंने अपना अवैध निर्माण अभी तक नहीं हटाया है। ऐसे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।