'मेरा भारत महान…' जर्मन व्यक्ति की धाराप्रवाह हिन्दी और भोजपुरी ने यूजर्स को चौंकाया, वायरल हो रहा Video – India TV Hindi

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्मन नागरिक की धाराप्रवाह हिन्दी और भोजपुरी सुनकर लोग हैरान और प्रभावित हो रहे हैं। यह वीडियो थाईलैंड में भारतीय पर्यटकों से हुई एक अनौपचारिक मुलाकात का है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर शुभम जैन ने शेयर किया। वीडियो में जर्मन व्यक्ति राइनर क्रैक (Rainer Krack) भारतीय महिलाओं से हिन्दी में बात करते नजर आते हैं और बातचीत का अंत वे गर्व से “मेरा भारत महान” कहकर करते हैं। 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @why_simplified नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में राइनर क्रैक (जो जर्मनी के मूल निवासी हैं और वर्तमान में बैंकॉक, थाईलैंड में रहते हैं) ने बताया कि, वे लंबे समय से भारत की यात्रा करते रहे हैं। वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वे कितनी बार भारत गए हैं, तो उन्होंने देसी अंदाज में जवाब दिया – “150 बार, मां कसम।” वे बताते हैं कि विश्वविद्यालय के दिनों से ही उन्होंने भारतीय भाषाएं सीखना शुरू किया था। वे हिंदी किताबें पढ़ते हैं और देश की संस्कृति से गहराई से जुड़ चुके हैं। 

बातचीत के दौरान सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब एक महिला ने उनसे मराठी बोलने के बारे में पूछा। राइनर ने मराठी में जवाब देने के बजाय भोजपुरी में बात शुरू कर दी, जिससे मौजूद भारतीय हैरान रह गए। उनका लहजा और उच्चारण इतना स्वाभाविक था कि लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने भारत को शाकाहारियों के लिए “जन्नत” बताया। उनके अनुसार, भारत में शाकाहारी भोजन की विविधता अद्भुत है और यही एक बड़ा कारण है कि वे बार-बार यहां आते हैं। वे खुद भी शाकाहारी हो गए हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "थाईलैंड में, जब मैं जर्मन से मिला और भारत के प्रति उसका प्यार जागा।" 
इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक रही हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि विदेशी व्यक्ति का भारत और उसकी भाषाओं के प्रति इतना गहरा लगाव देखकर गर्व होता है। कुछ ने कहा कि भाषा सीखने का यह तरीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान का बेहतरीन उदाहरण है। कई लोगों ने राइनर की हिंदी की तारीफ की और भोजपुरी सुनकर हैरानी जताई। वीडियो को हजारों लाइक और शेयर मिल चुके हैं, और यह कई न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि, 'देश की बात नहीं; बस उनकी आंखों में वो चमक और प्यार देखिए। यही तो जीवन जीने का तरीका है। प्रेरणादायक व्यक्ति।'
दूसरे ने लिखा कि, 'उसे आधार कार्ड दे दो।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह आदमी वर्तमान पीढ़ी के अधिकांश भारतीयों से बेहतर हिन्दी बोलता है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
Google की एम्प्लॉई ने फैमिली को कराया बेंगलुरु ऑफिस का टूर, रिएक्शन हो रहा वायरल; Video
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News