Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले में आज होगा फैसला – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज, 13 अगस्त को संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन है. विपक्ष के भारी हंगामे और लगातार जारी गतिरोध के बीच 12 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. ऐसे में आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं.
कर्नाटक में आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है. सामाजिक कार्यकर्ता वत्सल नागराज इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 2,000 से अधिक कन्नड़ संगठनों और समूहों ने बंद को समर्थन दिया है.
पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के पूरा होने के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. अनुमान है कि करीब 20.66 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से ड्राफ्ट सूची से बाहर हो सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में आज कावेरी जल विवाद से जुड़ी तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई होगी. तमिलनाडु ने कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी छोड़ने की मांग की है.
वहीं, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे तीन दिवसीय बायोएनर्जी एक्सपो का आज आखिरी दिन है. ऊर्जा और बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े इस आयोजन में आज भी कई अहम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले में आज दिल्ली कोर्ट फैसला सुनाएगी. यहां FIR की मांग वाली याचिका दायर की गई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. विपक्ष के भारी हंगामे और गतिरोध के कारण 12 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. आज भी संसद में हंगामें की स्थिति बन सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.
वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News