मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तानी PM और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक; एक्सप्रेस-वे पर उतरे राफेल… – Dainik Bhaskar

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की रही। भारत में पाकिस्तानी PM समेत क्रिकेटर्स और सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए गए। वही इंडियन एयरफोर्स ने यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर टेकऑफ और लैंडिंग एक्सरसाइज की।
सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. भारत में पाकिस्तानी PM और क्रिकेटर्स के अकाउंट्स बैन, पहलगाम हमले के आतंकी कश्मीर में ही छिपे
भारत ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का यूट्यूब और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। क्रिकेटर बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के इंस्टा अकाउंट भी ब्लॉक किए गए। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमला करने वाले आतंकी दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद के साथ इतिहास रहा हैं।
अहम अपडेट्स…
पढ़ें पूरी खबर…
2. गंगा एक्सप्रेस वे पर 15 एयरफोर्स का ‘टच एंड गो’, UP में देश की पहली एयरक्राफ्ट नाइट लैंडिंग ड्रिल
भारत-पाक तनाव के बीच यूपी के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर एयरफोर्स के 15 लड़ाकू विमानों ने ‘टच एंड गो’ एक्सरसाइज की। 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप पर राफेल, जगुआर, मिग, मिराज विमानों ने टच एंड गो किया। एयरफोर्स ने तीन घंटे का नाइट लैंडिंग ट्रायल भी किया। ये देश का पहला नाइट लैंडिंग ट्रायल था।
गंगा एक्सप्रेस-वे क्यों खास: इस ड्रिल के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे देश का पहला एक्सप्रेस-वे बन गया, जहां दिन और रात में फाइटर एयरक्राफ्ट उतर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं। 36 हजार 230 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 6 लेन का गंगा एक्सप्रेस-वे 594 किमी लंबा है। यह मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा और यूपी के 12 जिलों को जोड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…
3. एक मंच पर PM मोदी-थरूर और CM विजयन; मोदी ने तंज कसा, कांग्रेस ने कहा- आप अडाणी को खुश कर रहे
PM मोदी ने केरल के तिरुअनंतपुरम में विझिनजाम इंटरनेशनल पोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान PM ने केरल के CM पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक साथ मंच होने को लेकर INDIA ब्लॉक पर तंज कसा। मोदी ने कहा-
मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा।
इसके बाद मोदी ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में 58 हजार करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए।
कांग्रेस का जवाब: PM के तंज पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भी हमारे PM असली खतरे पाकिस्तान का सामना करने के बजाय विपक्षी नेताओं की नींद में खलल डालने पर अड़े हुए हैं। PM की प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं, अपने असली मालिक- अडाणी को खुश करना।’ पढ़ें पूरी खबर…
4. केदारनाथ धाम के कपाट खुले; पहले दिन 10 हजार ने दर्शन किए, इस साल 25 लाख से ज्यादा के पहुंचने का अनुमान
केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 7 बजे खोल दिए गए। पहले दिन करीब 10 हजार लोगों ने दर्शन किए। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे और चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। भक्त अब अगले 6 महीने तक दर्शन कर सकेंगे। इस बार 25 लाख से ज्यादा लोगों के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है।
केदारनाथ कैसे पहुंचे: केदारनाथ आने के लिए यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश से सीधे बस ले सकते हैं। बसें सिर्फ सोनप्रयाग तक ही जाती हैं। किराया 600 से 700 रुपए है। यहां से आपको छोटी गाड़ियों या पैदल 8 किमी दूर गौरीकुंड तक आना होगा। गौरीकुंड में ठहरने और खाने की सुविधा है। यहां से केदारनाथ धाम के लिए 20 किमी का मुश्किल ट्रैक शुरू होता है। पढ़ें पूरी खबर…
5. जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटा, NH-44 बंद; देशभर में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 10 मौतें
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH-44) पर मडस्लाइडिंग हुई। हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। इससे पहले दिल्ली-NCR, UP और छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात आंधी चली और तेज बारिश हुई। बिजली और पेड़ गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।
आज मौसम कैसा रहेगा: राजस्थान में धूल भर आंधी चलेगी। मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ओले गिर सकते हैं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, असम, मेघालय, सौराष्ट्र-कच्छ में बारिश का अलर्ट है। UP, बिहार, चंडीगढ, दिल्ली, बिहार, गुजरात में लू का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…
6. नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल को कोर्ट का नोटिस, कहा- आरोपियों का पक्ष भी सुना जाएगा
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस दिया। कोर्ट ने मामले में सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, मेसर्स यंग इंडिया और मेसर्स डोटेक्स मर्केंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को भी नोटिस दिया और कहा कि आरोपियों का पक्ष भी सुना जाएगा। अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
क्या है पूरा मामला: ED ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 अप्रैल को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया था। दरअसल, 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों के हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
बाज ने पासपोर्ट के साथ किया सफर
सोशल मीडिया पर UAE का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स पालतू बाज को लेकर फ्लाइट के लिए बोर्ड करता दिख रहा है। पूछे जाने पर उस शख्स ने बाज का पासपोर्ट दिखाया। ये बाज एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट से अबुधाबी से मोरक्को जा रहा था।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वृष और सिंह राशि वालों के बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News