मोदी पर ममता का बड़ा हमला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar – nayaindia.com

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे और राज्य की ममता बनर्जी सरकार को निशाना बनाया तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए मोदी पर बड़ा हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष ने सरकार का साथ दिया और विपक्षी पार्टियों के नेता सरकारी डेलिगेशन में विदेश गए हैं तो प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा की ओर से घर घर सिंदूर भेजे जाने की योजना का भी विरोध किया है और कहा कि महिलाएं सिर्फ अपने पति का दिया सिंदूर ही लगाती हैं। उन्होंने एक विवादित टिप्पणी भी कि और कहा कि मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे वे हर महिला के पति हों।
ममता बनर्जी ने कहा, ‘सिंदूर का संबंध हर महिला से है। सिंदूर को पवित्र माना जाता है। महिलाएं इसे अपने पति के लिए लगाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती। हर महिला का सम्मान होता है’। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया’।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों का जिक्र किया था। मोदी ने ममता बनर्जी की सरकार को ‘निर्मम सरकार’ बताते हुए कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद की घटनाएं राज्य सरकार की निर्ममता की मिसाल हैं। गौरतलब है कि वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन के दौरान मालदा और मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोग मारे गए थे।
मोदी के इस भाषण के बाद पलटवार करते हुए ममता ने कहा, ‘पीएम मोदी को मैं आमने सामने बहस करने की चुनौती देती हूं। इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं होगी और सवालों के जवाब तुरंत देने होंगे। आप चाहें तो अपना टेलीप्रॉम्प्टर भी लेकर आएं’। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को सिर्फ प्रचार चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के बयान को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। मजूमदार ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल करने का भी समय आ गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






© NayaIndia 2025 | All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News