मोबाइल की लत बढ़ा रहा अवसाद – Live Hindustan

बेतिया, हमारे संवाददाता। बिहार सरकार एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’के अंतर्गत सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जागरूकता संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुधा भारती, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, एमओ डॉ. राजेश कुमार, ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी, ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने कहा कि व्यक्ति का वास्तविक परिवर्तन उसके मन की सकारात्मक दिशा से प्रारंभ होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल एडिक्शन युवाओं में तनाव, अवसाद एवं एकाग्रता की कमी का प्रमुख कारण बनता जा रहा है, जिससे बचने के लिए आत्म जागरूकता एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित दरभंगा से आए ब्रह्म कुमार सुधाकर भाई ने बताया कि आज संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 26 लाख लोग व्यसन एवं नशे से संबंधित कारणों से अपनी जान गंवा रहे हैं जबकि भारत में यह संख्या लगभग 13 लाख तक पहुंच चुकी है।
कार्यशाला के दौरान उन्होंने जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बनाने के लिए छह आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित विशेष अभ्यास कराया।डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जीवन को सही दिशा देने के साथसकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सौरव कुमार ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, के प्रति आभार व्यक्त किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News