—विज्ञापन—
Mouni Roy Suraj Nambiar Net Worth Comparison: मनोरंजन जगत में मौनी रॉय और सूरज नांबियार काफी सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों का तलाक हो चुका है. लेकिन इस बीच इन दोनों की नेटवर्थ और कमाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. आज हम जानेंगे कि सूरज और मौनी में कौन ज्यादा अमीर है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक हो चुका है. इस अलगाव का कारण सूरज की बेफवाई बताई जा रही है. सोर्स के अनुसार सूरज ने मौनी पर चीट किया है, जिसकी वजह से कपल अलग हुए हैं. (Credit- Pinterest)
आज से 4 साल पहले मौनी और सूरज ने गोवा में शानदार शादी की थी. मौनी बॉलीवुड और टीवी की सफल एक्ट्रेस और सूरज दुबई में बड़े बिजनेसमैन हैं. (Credit- Pinterest)
रिपोर्ट के अनुसार, सूरज ने मौनी पर चीट किया, जिसकी वजह से यह रिश्ता खत्म हो गया. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. साथ की सभी तस्वीरें भी हटा दी गई हैं. सूरज पर यह भी आरोप लग रहा है कि सूरज ने मौनी की पॉपुलैरिटी का भी फायदा उठाया. (Credit- Pinterest)
आज हम मौनी और सूरज दोनों की नेटवर्थ जानेंगे और देखेंगे कि कौन ज्यादा अमीर है. बता दें कि मौनी रॉय ने टीवी से शुरुआत की और ‘नागिन’ सीरीज से मशहूर हुईं. वहीं सूरज बड़े बिजनेसमैन हैं. (Credit- Pinterest)
रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी की नेट वर्थ करीब 40-41 करोड़ रुपये है. वे मुंबई में दो लग्जरी फ्लैट रखती हैं. उनकी कारों में मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. एक फिल्म या स्पेशल डांस के लिए वे 50 लाख से 1 करोड़ तक फीस लेती हैं. रेस्टोरेंट ‘बदमाश’ भी उनका बिजनेस है. मौनी स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और मेहनत से इतनी संपत्ति जोड़ चुकी हैं. (Credit- Pinterest)
सूरज नांबियार दुबई में कैपिटल मार्केट के डायरेक्टर हैं. वे फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट और इवेंट मैनेजमेंट बिजनेस करते हैं. उनका परिवार भी बिजनेस बैकग्राउंड वाला है. सूरज की नेट वर्थ 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे और भी ज्यादा बताया जाता है. (Credit- Pinterest)
सूरज नांबियार अपनी पत्नी मौनी रॉय से ज्यादा अमीर माने जाते हैं. मौनी की कमाई शोबिज से है, जो चमकदार लेकिन उतार-चढ़ाव वाली है. वहीं सूरज का बिजनेस स्थिर और बड़े स्तर का है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in