यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ट्रायल होगा – Live Hindustan

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। यमुना नदी को प्रदूषण की मार से बचाने और उसमें गिरने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुग्राम शहर के ड्रेनेज सिस्टम की रीढ़ माने जाने वाले तीनों मुख्य नालों (लेग-1, लेग-2 और लेग-3) के पानी को शुद्ध करने के लिए जल्द ही एक विशेष ट्रायल शुरू किया जाएगा।
इस ट्रायल को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदूषण बोर्ड की तकनीकी टीम ने तीनों मुख्य लेग से पानी के रासायनिक नमूने ले लिए हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी परियोजना के तहत एक निजी विशेषज्ञ एजेंसी को नियुक्त किया गया है, जो ट्रायल के तौर पर इन बड़े नालों के बहते पानी को आधुनिक तकनीकों से साफ करने का काम करेगी। इस रासायनिक और जैविक शुद्धिकरण प्रक्रिया के जरिए पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों, भारी धातुओं और प्रदूषण के स्तर को न्यूनतम करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी दिनों में यह ट्रायल पूरी तरह सफल साबित होता है, तो इसे पूरे ड्रेनेज नेटवर्क पर स्थाई तौर पर लागू कर दिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि गुरुग्राम से निकलने वाला करोड़ों लीटर सीवर और बरसाती पानी पूरी तरह शोधित होने के बाद ही आगे यमुना नदी में जाकर मिले।
फिलहाल, प्रदूषण बोर्ड की टीम ट्रायल की रूपरेखा और नमूनों की जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है, जिसे जल्द ही सरकार के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
तीनों लेग के पानी को साफ करने के लिए ट्रायल किया जा रहा है। यह ट्रायल सफल होता है तो इसमें आगे काम किया जाएगा।
– आकांक्षा तंवर, क्षेत्रिय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,गुरुग्राम
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News