वन विभाग ने परिजनों को सौंपा 32.50 लाख मुआवजा – Live Hindustan

नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी वन विभाग की ओर से जंगली हाथियों द्वारा मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान किया गया। वन विभाग ने इसी साल दो जनवरी की रात को बाबाड़िया मुंडा साई में कुंबा में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों को भीड़ से भटके जंगली हाथी के हमले से मरे सनातन मेराल, पत्नी जालको कुई, आठ वर्षीय बेटी दमयंती मेराल व पांच वर्षीय मुंगड़ू मेराल की हुई मौत के बाद चार-चार लाख रुपये करके कुल 16 लाख रुपये मुआवजा राशि प्रदान की। हाथी के हमले से घायल हुए एक ही परिवार के सनातन मेराल के बारह वर्षीय बेटे जयपाल मेराल व बेटी सुशीला मेराल को डेढ़ लाख रुपये करके मुआवजा राशि उपलब्ध कराया गया।

घटना के दिन मुंडा साई में घटना को अंजाम देने के बाद उलीसाई गांव के कुंबा में सो रहे गुरुचरण लागुरी और बड़ापासेया गांव के मंगल बोबोंगा को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया था। इनके स्वजनों को भी चार लाख करके कुल आठ लाख रुपये की मुआवजा के रूप में चेक प्रदान किया गया। चौथी घटना पिछले साल सात अप्रैल को पदापहाड़ लोवा बेड़ा जंगल में सब्जी तोड़ने गए पति-पत्नी को जंगली हाथी ने कुचल दिया था। घटना के बाद सिंगा लागुरी की पत्नी सापानी लागुरी को नोवामुंडी अस्पताल से जमशेदपुर में बेहतर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दी थी। इनके स्वजनों को भी चार लाख रुपये का चेक दिया गया। हमले में घायल सिंगा लागुरी को डेढ़ लाख रुपये दिया गया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News