यहां रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगे मुसलमान, 25 साल बाद होगी सबसे अधिक मुस्लिम आबादी, मुंह ताकेंगे पाक-सऊदी – News18 हिंदी

Muslim population in india: दुनियाभर में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है. यह तेजी से बढ़ने वाली आबादी भी है. अभी दुनियाभर में सबसे अधिक आबादी ईसाइयों की है. मुस्लिम दूसरे नंबर पर हैं. मगर वह दिन दूर नहीं, जब पूरी दुनिया में मुस्लिमों की आबादी टॉप पर होगी. एक रिसर्च का दावा है कि दुनियभर में इस्लाम तेजी से बढ़ने वाला धर्म है. साल 2070 तक मुस्लिमों की आबादी ईसाइयों को पीछे छोड़ देगी. अभी दुनिया में सबसे अधिक मुसलमान इंडोनेशिया में रहते हैं. मगर अब से 25 साल बाद यह तस्वीर बदल जाएगी. जी हां, 2025 तक इंडोनेशिया की जगह भारत ले लेगा. दुनियाभर में भारत में उस वक्त सबसे अधिक मुस्लिम आबादी रहेगी.
प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की एक रिपोर्ट की मानें अभी दुनिया की कुल आबादी में मुसलमानों की जनसंख्या करीब 25 फीसदी है. आंकड़ों की मानें तो दुनियाभर में लगभग 1.9 अरब मुसलमान हैं. यह दुनियाभर का दूसरा बड़ा धार्मिक समूह है.पहले नंबर पर ईसाई है. मुसलमानों की संख्या दुनिया की कुल आबादी का करीब 25 फीसदी . यह संख्या तेजी से बढ़ रही है. मुसलमानों की सबसे बड़ी संख्या एशिया-प्रशांत क्षेत्र में है, जहां लगभग 62 फीसदी मुसलमानों का ठिकाना है.
इंडोनेशिया है सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाली देश
भले ही अभी इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है. मगर प्यू रिसर्च सेंटर की मानें तो 2050 तक तस्वीर बदल जाएगी. 2050 तक यह खिताब भारत के नाम होगा. तब भारत में 30 करोड़ से अधिक मुसलमान होंगे. हालांकि तब भी भारत में हिन्दुओं की आबादी अधिक ही होगी. इंडोनेशिया में अभी सबसे अधिक मुसलमान हैं, जो विश्व की कुल मुसलमान आबादी का लगभग 12.7 फीसदी है. इसके बाद पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, और नाइजीरिया हैं. मगर 2050 तक पाकिस्तान और इंडोनेशिया सब पीछे छूट जाएंगे. सऊदी अरब में मुस्लिम आबादी की संख्या लगभग 34.8 मिलियन है.
अभी कितनी मुस्लिम आबादी
अभी भारत में कितने मुसलमान? 2011 की जनगणना के हिसाब से भारत में कुल 17.22 करोड़ मुस्लिम थे. हालांकि, एक अनुमान है मौजूदा वक्त में भारत में मुसलमानों की आबादी 20 करोड़ पार हो गई होगी. खुद साल 2023 में तब के अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री रहीं स्मृति ईरानी ने संसद में बताया था कि मुसलमानों की आबादी 2011 (Census 2011) में 17.2 करोड़ के मुकाबले 2023 में 19.7 करोड़ हो जाएगी. हालांकि, उन्होंने भी इसके लिए अनुमान का ही हावाला दिया था.
2050 में कितने हो जाएंगे भारत में मुसलमान
इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद भारत ही वह देश है, जहां अभी सबसे अधिक मुसलमान रहते हैं. प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, साल 2050 तक भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 31 करोड़ पार कर जाएगी. अभी भारत की आबादी में मुसलमानों का हिस्सा करीब 14.2 फीसदी है. अनुमान है कि 2050 तक भारत की कुल आबादी में मुस्लिम पॉपुलेशन का हिस्सा 18.4% हो जाएगा. हालांकि, यह भी हकीकत है कि तब भी भारत में सबसे अधिक आबादी हिंदुओं की ही होगी. ऐसा नहीं है कि भारत में मुसलमान सबसे अधिक हो जाएंगे.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News