दिवाली और उसके बाद छठ त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे की ओर से अलग-अलग रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही एक स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लेना चाहिए।
उत्तर रेलवे ने दिवाली और त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन घोषित किया है। इनमें मुंबई, गोरखपुर, दिल्ली, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरपुर और साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के लिए 7 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01072 गोरखपुर से 9 नवंबर को सुबह 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी तरह गोरखपुर और पुणे के हडपसर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 05093 गोरखपुर से 10 और 17 नवंबर को रात 9:55 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05094 हडपसर से 12 और 19 नवंबर को सुबह 10:05 बजे चलेगी।
दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेन नंबर 01901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच 7, 8, 9, 11, 12 और 13 नवंबर को चलेगी। यह झांसी से शाम 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01902 निजामुद्दीन से 8, 9, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होगी।
इसके अलावा ललितपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच ट्रेन नंबर 01927 और 01928 का संचालन क्रमशः 10 और 11 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेन नंबर 09473 और 09474 भी चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 7, 9, 14 और 16 नवंबर की निर्धारित तारीखों पर दोनों दिशाओं में चलेंगी।
पश्चिम रेलवे ने भी दिवाली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना और आसपास के स्टेशनों से कई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 7 नवंबर को उधना से अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनें रवाना होंगी।
इनमें ट्रेन नंबर 09041 उधना-हमीरपुर रोड अनारक्षित स्पेशल रात 11:30 बजे, ट्रेन नंबर 09069 उधना-झांसी अनारक्षित स्पेशल सुबह 5:30 बजे और ट्रेन नंबर 09043 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल रात 1:45 बजे रवाना होगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09051 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रात 10:30 बजे चलेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव चालयान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित अलग-अलग स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। हालांकि, सभी ट्रेनों के स्टॉपेज अलग-अलग हैं।
इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने उधना से ब्रह्मपुर, दानापुर, भागलपुर और कानपुर के लिए भी विशेष ट्रेनें घोषित की हैं। ट्रेन नंबर 19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 7:10 बजे, ट्रेन नंबर 20933 उधना-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:35 बजे और ट्रेन नंबर 22947 सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10:10 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस रात 10:20 बजे चलेगी।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 09075/09076 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल की अतिरिक्त ट्रिप को भी मंजूरी दी है। ट्रेन नंबर 09075 उधना से 7 नवंबर, शनिवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09076 जयनगर से 9 नवंबर, सोमवार को चलेगी।
हालांकि, यात्रियों को ट्रेन नंबर 09075 के समय में हुए बदलाव का विशेष ध्यान रखना होगा। 7 नवंबर को उधना से रवाना होने वाली इस ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 11:30 बजे था, जिसे बदलकर सुबह 5:30 बजे कर दिया गया है। यानी ट्रेन अब अपने पुराने समय से छह घंटे पहले रवाना होगी।
त्योहार के दौरान ट्रेनों के संचालन में बदलाव के बीच पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने की भी सूचना जारी की है। इनमें ट्रेन नंबर 19418 (अहमदाबाद-भिवंडी रोड), ट्रेन नंबर 19425 (भिवंडी रोड-नंदुरबार), ट्रेन नंबर 19426 (नंदुरबार-भिवंडी रोड) और ट्रेन नंबर 19417 (भिवंडी रोड-अहमदाबाद) शामिल हैं।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 19418 को 6 नवंबर, ट्रेन नंबर 19425 और 19426 को 8 नवंबर और ट्रेन नंबर 19417 को 9 नवंबर 2026 को रद्द किया गया है। इन तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के प्रस्थान समय, ठहराव और संचालन की तारीख की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। स्पेशल ट्रेनों के सभी स्टेशनों पर ठहराव और समय अलग-अलग निर्धारित हैं। ट्रेनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी ले सकते हैं।
डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play