युवक के बैंक खाते से सवा लाख रुपये निकले – Hindustan

गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मोबाइल स्क्रीन पर यूपीआई वेरीफिकेशन का लिंक आने पर उसमें पासवर्ड डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसके खाते से करीब सवा लाख रुपये निकल गए। थाना साइबर अपराध, मानेसर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के सारण के गांव अमांव निवसी अखिलेश राय मौजूदा समय में गांव मानेसर में किराये के कमरे में रह रहे हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। चार सितंबर को उनके मोबाइल पर यूपीआई वेरीफिकेशन का लिंक आया। इस लिंक को हटाने का प्रयास किया, लेकिन यह नहीं हटा। जब इसमें यूपीआई पासवर्ड डाला तो यह हट गया।

आरोप है कि अगले दिन पांच सितंबर की शाम को उसके खाते से सवा लाख रुपये दो अलग-अलग खातों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेज दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News