दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग के रिकॉर्ड 19 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, सोशियोलॉजिकल स्टडीज विभाग के पांच और कॉमर्स एवं बिजनेस स्टडीज विभाग के दो विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में कामयाबी पाई है। विश्वविद्यालय के पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग से सुरभी कुमार, पीयूष कुमार पांडेय, अन्नपूर्णा सिंह, दीपशिखा, आयुषी कुमारी, समागी, सुरभि गुप्ता, रिशु रंजन, श्रुति झा, सत्यम पांडेय, उज्मा फिरदौस, तारू, श्रेयांश, राहुल कुमार, गौरव कुमार, तुषार राज, रितु रश्मी, चंदन कुमार और हर्ष कुमार सफल हुए हैं।
सोशियोलॉजिकल स्टडीज विभाग से प्रगति गुप्ता और उत्पल कुमार ने जेआरएफ के लिए क्वालिफाई किया है। रिया शर्मा, आर्यन क्वार्ल और वायरल राज ने नेट की पात्रता हासिल की है। कॉमर्स विभाग से अभिषेक कुमार सिंह ने नेट और गौतम कुमार ने पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा समेत संबंधित विभागों के अध्यक्षों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play