प्रयागराज के दारागंज में मां काली के स्वांग के दौरान दूसरे दिन दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्र
जानकारी के मुताबिक, दारागंज में पांच दिवसीय काली स्वांग की शुरुआत 12 अक्टूबर से हुई है। इस दौरान प्रतिदिन शाम को मां काली का स्वांग निकलता है। बड़ी संख्या में लोग मां काली के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। दूसरे दिन भी स्वांग के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। पढ़िए पूरी खबर…
यूपी के 5 वरिष्ठ अफसरों पर अवमानना के आरोप तय: लखनऊ हाईकोर्ट ने 2022 के आदेश का पालन न करने पर की कार्रवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 2022 के आदेश का पालन नहीं करने पर उत्तर प्रदेश सरकार के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना के आरोप तय किए हैं। न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया ने अधिकारियों को 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मामला इंजीनियरिंग सेवाओं के अधिकारियों को संशोधित वेतनमान और ग्रेड पे का लाभ देने से जुड़ा है। कोर्ट ने सरकार की ओर से मांगा गया अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। पढ़िए पूरी खबर…
मथुरा में कार धोते समय करंट से युवक की मौत: 15 सेकंड तक धोता रहा गाड़ी, झटका लगते ही जमीन पर गिरा
मथुरा पुलिस लाइन में सोमवार शाम कार धोते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक MT डिपार्टमेंट के पास सबमर्सिबल पंप से पाइप लगाकर कार धो रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का करीब 1 मिनट 4 सेकंड का CCTV वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया है।
युवक के पिता गाजियाबाद में हेड आर्मोरर के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में लापरवाही की जांच की जा रही है। घटना पुलिस लाइन की है। पढ़िए पूरी खबर…
IIT-BHU में हॉस्टल सचिव चुनाव पर विवाद: निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे आईआईटीयंस, निष्पक्ष चुनाव की मांग
IIT (BHU) में हॉस्टल सचिव के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए संबंधित प्रत्याशी निदेशक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्र हॉस्टल काउंसिल के को-चेयरमैन प्रो. बीएन लाल से चुनाव प्रक्रिया पर जवाब मांग रहे हैं।
छात्रों के विरोध की सूचना मिलने पर प्रोफेसर और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे प्रत्याशियों का कहना है कि हॉस्टल इलेक्शन कमेटी (HEC) के चुनाव में तय नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और विवाद से जुड़े सवालों पर अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर…
भाजपा ने पिछड़ा मोर्चा के 91 जिलाध्यक्ष घोषित किए, छह क्षेत्रों में नियुक्तियां
यूपी भाजपा ने मंगलवार शाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने छह क्षेत्रों के जिलों और महानगरों में अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।
जारी सूची में ब्रज, पश्चिम, अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र के कुल 91 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। क्षेत्रवार सूची के मुताबिक, ब्रज क्षेत्र में 19, पश्चिम क्षेत्र में 17, अवध क्षेत्र में 15, काशी क्षेत्र में 16, गोरखपुर क्षेत्र में 11 और कानपुर क्षेत्र में 13 जिलों व महानगरों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.