गाजियाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। छात्र बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक प्रॉपर्टी डीलर की कार से टच हो गई, जिससे कार पर स्क्रैच आ गया। इससे गुस्साए प्रॉपर्टी डीलर ने छात्र को पहले सड़क पर लोहे की र
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर गए। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक शौकत के बेटे जैद (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पढ़िए पूरी खबर…
अलीगढ़ एयरपोर्ट से सभी ट्रेनिंग उड़ानों पर रोक: कासगंज में बिजली के तारों से टकराकर विमान क्रैश हुआ था, 12 साल में 7वां हादसा
कासगंज में चेतक एविएशन का ट्रेनिंग विमान क्रैश होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से होने वाली सभी ट्रेनिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। उड़ान के दौरान विमान के इंजन में खराबी आने पर महिला प्रशिक्षु पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अब पूरे मामले की जांच डीजीसीए करेगा। जांच पूरी होने और क्लियरेंस मिलने के बाद ही धनीपुर एयरपोर्ट से दोबारा ट्रेनिंग उड़ानें शुरू होंगी। पढ़िए पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.