यूपी की बड़ी खबरें: शिवपाल बोले- चंदा जोड़कर आजम खान ने बनाई थी जौहर यूनिवर्सिटी, गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बेह… – Dainik Bhaskar

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर समाज को तोड़ने और झूठ बोलने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
शिवपाल ने कहा- आजम खान ने बहुत ही मेहनत से शानदार रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी बनाई थी। झोली फैलाकर देशभर से चंदा लेकर वह यूनिवर्सिटी बनाई थी। हमारे विधायकों ने भी चंदा दिया था। वह यूनिवर्सिटी तो गोरखपुर यूनिवर्सिटी से भी अच्छी थी, बस इसीलिए सरकार ने उस यूनिवर्सिटी को उजाड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, ईंट लादकर जा रहे थे
लखनऊ के गोसाईंगंज में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर सुल्तानपुर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 3 की मौत ऑन स्पॉट हो गई थी, वहीं एक ने हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। चारों लोग बाराबंकी के रहने वाले थे।
हादसा गोसाईंगंज के गंगागंज में तड़के करीब 4:45 बजे हुआ। हादसे की सूचना किसी ने गोसाईंगंज पुलिस को दी। इसके बाद फायर सर्विस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की टीम भी पहुंची। NHAI की क्रेन की मदद से ट्रॉली हटाई गई तब ट्रैक्टर के नीचे 4 लोग दबे दिखे। ट्रैक्टर को भी हटाकर चारों को बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…
कन्नौज में ट्रक की टक्कर से LKG छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे नेशनल हाईवे जाम किया
कन्नौज में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे-34 पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। पढ़ें पूरी खबर…
वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा, गालियां देकर नकदी-चेन लूटी
वाराणसी में शुक्रवार रात कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता नौशाद अली और उनके जूनियर रमाशंकर गुप्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। वरुणा पुल पर बदमाशों ने दोनों को रोककर गाली-गलौज की और हॉकी व बेल्ट से पीटा।
आरोप है कि बदमाशों ने दोनों को पुल के नीचे लटकाकर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ताओं के जान की भीख मांगने पर हमलावर उन्हें छोड़कर फरार हो गए। जाते समय बदमाश सोने की चेन और 4,700 रुपये भी ले गए। अधिवक्ताओं ने बाइक का नंबर UP65EX7706 नोट कर लिया।
घटना के बाद दोनों अधिवक्ता कैंट थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने नामजद तहरीर नहीं दी, लेकिन एक हमलावर की पहचान की है। सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं अनूप सिंह ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो 17 अगस्त से कचहरी में अनशन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार, पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती था
इटावा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से 16 वर्षीय बाल अपचारी फरार हो गया। बाल संरक्षण गृह के कर्मचारी शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शनिवार सुबह बिस्तर पर बाल अपचारी के नहीं मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वह चोरी के आरोप में 26 जनवरी से बंद था।
सूचना पर सीओ सिटी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाल अपचारी की तलाश में टीम जुट गई। इससे पूर्व 24 जनवरी को दो बाल अपचारी बाल संरक्षण गृह की छत से कूदकर फरार हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…
कानपुर में बर्थडे से एक दिन पहले किशोर ने किया सुसाइड, मोबाइल लुटने से डिप्रेशन में था

कानपुर के बर्रा में किशोर ने जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वतंत्रता दिवस पर उसका जन्मदिन था। मां जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला।
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को गोविंद नगर से लौटते समय नंदलाल चौराहे पर बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल लुटने के बाद से वह परेशान था और पिता ने अगले महीने पेंशन आने पर नया मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। पुलिस के मुताबिक, इसी घटना के बाद अवसाद में आकर किशोर ने यह कदम उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News