मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाने के अंतर्गत एक गांव में 40 वर्षीय पड़ोसी ने अपने कमरे में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी (खतौली) रामाशीष यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मनवीर नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी टॉफी देने के बहाने बृहस्पतिवार रात को पीड़िता को अपने कमरे में ले गया जहां उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। शिकायत के मुताबिक, बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मनवीर की तलाश शुरू कर दी और पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार असम का रहने वाला है और एक फैक्टरी में काम करता है।
उपराष्ट्रपति ने इस बात पर अफसोस जताया कि भारत में सनातन और हिंदू के जिक्र भर से गुमराह लोगों की ओर से चौंकाने वाले बयान सामने आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग शब्दों की गहराई और उनके गहरे अर्थ को समझे बिना ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं, वे खतरनाक ईको सिस्टम द्वारा संचालित गुमराह आत्माएं हैं।