'अवैध कब्जा स्वीकार नहीं', लद्दाख क्षेत्र में नई काउंटी के ऐलान पर भारत का चीन – ABP न्यूज़

भारत और चीन के बीच एलएसी का मामला अभी सुलझ ही रहा था कि चीनी सरकार ने फिर से अपना चेहरा दिखा दिया है. चीन ने लद्दाख के कुछ इलाकों को अपना बताया है. इसपर विदेश मंत्रालय ने चीन को कड़ी फटकार लगाई है. 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ने अपने होतान प्रांत में दो नए काउंटी की घोषणा की है जो लद्दाख के हिस्से हैं. इसलिए भारत ने चीन के समक्ष ‘गंभीर विरोध’ दर्ज कराया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “हमने चीन के होतान प्रांत में दो नए काउंटी की स्थापना से संबंधित घोषणा देखी है. इन तथाकथित काउंटियों के अधिकार क्षेत्र के हिस्से भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आते हैं. 
जायसवाल ने कहा कि भारत ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर चीन के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है. 
(ये खबर ब्रेकिंग है, इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News