यूपी के संभल से बहुत बड़ी खबर, साक्षात शिवलिंग मिला, 30 सालों बाद खुला मंदिर – Zee News Hindi

Shivling found in Sambhal: यूपी के संभल से बहुत बडी खबर सामने आ रही है. जहां पर तीस सालों से बंद हनुमान मंदिर में साक्षात शिवलिंग मिला है. SP सांसद बर्क के मोहल्ले में 30 साल से बंद मंदिर को पुलिस ने खुलवाया, खुद अपने हाथों से की मंदिर की सफाई, हिंदुओं में खुशी की लहर, स्थानीय लोग बोले – ‘मौत के डर से यहां पूजा बंद थी, अगर भजन-कीर्तन करते तो वो लोग जान से मार डालते.
Trending Photos
Sambhal: इस समय उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच यूपी के संभल से बहुत बडी खबर सामने आ रही है. जहां पर तीस सालों से बंद हनुमान मंदिर में साक्षात शिवलिंग मिला है. अभी मंदिर पर और खुलासे होने होने बाकी हैं. ज़ी न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. जी न्‍यूज टीवी के रिपोर्टर राजू राज जो इन दिनों संभल में हैं. उन्‍होंने अपने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया कि जामा मस्जिद में सर्वे के बाद फैली हिंसा वाले इलाके में यह मंदिर है. जहां पर साक्षात शिवलिंग मिला है.

सपा सांसद की गली में मिला मंदिर
संभल में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची थी पुलिस, सपा सांसद बर्क की गली में मिला 30 साल से बंद पड़ा हनुमान मंदिर. अवैध कब्जा कर मंदिर को 30 साल पहले कर दिया था बंद. धूल और गंदगी से भरा पड़ा था पवित्र शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति। पुलिस ने कहा अवैध तरीके से बंद था मंदिर. दंगे वाले इलाके में मंदिर मिलने से हैरान हैं लोग, प्रशासन ने हनुमान मंदिर को खुलवाया, पुलिस वालों ने हाथों से साफ की शिवलिंग और मूर्तियां.

#BreakingNews | संभल के दीपा सराय में मिला मंदिर, प्रशासन ने 30 साल पुराने हनुमान मंदिर को खुलवाया. #Sambhal #HanumanMandir #UPPolice #ZiaUrRehmanBarq @_poojaLive @Rajurajjee2 pic.twitter.com/X5JTS0hEmJ

— Zee News (@ZeeNews) December 14, 2024
हिंदुओं में खुशी
SP सांसद बर्क के मोहल्ले में 30 साल से बंद मंदिर को पुलिस ने खुलवाया, खुद अपने हाथों से की मंदिर की सफाई, हिंदुओं में खुशी की लहर, स्थानीय लोग बोले – ‘मौत के डर से यहां पूजा बंद थी, अगर भजन-कीर्तन करते तो वो लोग जान से मार डालते.


#EXCLUSIVE : संभल में मिले सनातन के सबूत.. प्रशासन ने दंगे वाले इलाके में 30 साल बाद खुलवाया मंदिर.. बंद मंदिर में ‘साक्षात शिवलिंग’#Sambhal #HanumanMandir #UPPolice #ZiaUrRehmanBarq @_poojaLive @Rajurajjee2 pic.twitter.com/qEscz9YHGF
— Zee News (@ZeeNews) December 14, 2024
हिंदुओं का बड़ा दावा
बंद मंदिर में शिवलिंग मिलने पर हिंदुओं ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि पहले यहां भजन और कीर्तन होता था. तीस सालों से बंद मंदिर में हनुमान मंदिर और शिवलिंग मिली है. पुलिस ने इस मंदिर को अपने सामने खुलवाया तो लोग हैरान रह गए. साफ-सफाई के दौरान हनुमान और भगवान शिव की शिवलिंग मिली है. संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में करीब साल से बंद पड़े भगवान शिव के मंदिर को प्रशासन ने फिर से खुलवाया है. अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ डीएम और एसपी की संयुक्त RAID में यह मंदिर सामने आया है.
संभल में जामा मस्जिद को लेकर बचा हुआ है बवाल
यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराए जाने के बाद से ही पूरा शहर हिंसा और बवाल को लेकर चर्चा में है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News