यूपी चुनाव के लिए AAP और लेफ्ट को अपने पाले में लाएंगे अखिलेश यादव? CJP के चेहरों पर भी हुआ मंथन – News24 Hindi

Edited By Arif Khan
अखिलेश यादव ने भट्टाचार्य के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें साझा कीं. (Image- X/@yadavakhilesh)
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव के आम आदमी पार्टी और भाकपा (माले) को अपने पाले में लाने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो दिनों में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ अलग-अलग बैठकें कीं. बताया जा रहा है कि बैठक में सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा की गई.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अखिलेश यादव ने सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के लिए होने वाली बातचीत से पहले गुरुवार को भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव भट्टाचार्य से और शुक्रवार को आप नेता संजय सिंह से मुलाकात की. अभी ये दोनों पार्टियां कांग्रेस और सपा में सीट बंटवारा होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें, ‘आप’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से बाहर है.
सूत्रों के मुताबिक, इस चर्चा के दौरान विपक्ष के चुनाव प्रचार में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों के प्रमुख चेहरों को शामिल करने पर भी विचार किया गया. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका AAP के साथ पहले काम कर चुके हैं. वहीं, भाकपा (माले) की स्टूडेंट विंग ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ की अध्यक्ष नेहा बोरा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरी हैं.
भट्टाचार्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने एक दिन पहले यादव के लखनऊ स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ भाकपा (माले) लिबरेशन के उत्तर प्रदेश सचिव सुधाकर यादव, पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय और पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय से एन. साई बालाजी भी मौजूद थे.
भट्टाचार्य ने कहा, ‘हमने उत्तर प्रदेश में उभरती राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया और ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने तथा राज्य में राजनीतिक बदलाव के लिए चुनावों को एक व्यापक जन-आंदोलन में बदलने के तरीकों पर चर्चा की.’
वहीं, अखिलेश यादव ने भट्टाचार्य के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें साझा कीं और इसे एक ‘विशेष मुलाकात’ करार दिया. हालांकि, शुक्रवार को हुई बैठक के संबंध में न तो यादव और न ही ‘आप’ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.
(पीटीआई के इनपुट्स के साथ)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News