Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजय सिंह ने शुक्रवार को श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुट्टी धुनेली स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव तथा आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण किया। पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सौरभ सिंह , मुखिया नूतन देवी तथा पंचायत एवं प्रखंड स्तर के संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play