Hazratbal Dargah: श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न की पट्टिका पर पत्थरबाजी की गई. यहां पर भारी बवाल हो रहा है, इस गुस्साई भीड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख़्शां अंद्राबी ने ये बयान दिया है.
Trending Photos
Srinagar News: देशभर में आज ईद-ए-मिलाद का जश्न मनाया जा रहा है. लोगों में खुशी का माहौल है लेकिन जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक बड़ा बवाल हो गया है, यहां के हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न की पट्टिका पर पत्थरबाजी की गई. महिलाओं ने इस पट्टिका पर जमकर पत्थर बरसाए, भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई है. इस पट्टिका को दो दिन पहले वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने उद्घाटन के दौरान लगाया था. इस बवाल को लेकर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख़्शां अंद्राबी ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करना एक आतंकवादी हमला है और हमलावर एक राजनीतिक दल के गुंडे हैं. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
इसके अलावा उन्होंने कहा इन लोगों ने पहले भी कश्मीर को बर्बाद किया और अब वे खुलेआम दरगाह शरीफ के अंदर आ गए हैं. हमारे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, भीड़ ने उन पर भी हमला किया. इस भीड़ ने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करके बहुत बड़ा अपराध किया है. उन्होंने दरगाह की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और उनकी पहचान होते ही उन्हें आजीवन दरगाह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.
— ANI (@ANI) September 5, 2025
… pic.twitter.com/Cq1hONZSZJ
— ANI (@ANI) September 5, 2025
बेकाबू हुई भीड़
इसके अलावा इस बवाल को लेकर ज़ी न्यूज से बात करते हुए बीजेपी नेता ने रविंद्र रैना ने कहा कि इस मुकद्दस दिन को किसी भी तरह की उपद्रव नहीं होनी चाहिए. अगर कहीं किसी को दिक्कत है तो वो प्रशासन से बात कर इस मसले का हल कर सकता था. वहीं बेकाबू भीड़ ने कहा कि मस्जिद के अंदर कोई भी प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती है. वीडियो में महिलाएं भी शिलापट्ट को तोड़ती हुई नजर आ रही हैं.
— Zee News (@ZeeNews) September 5, 2025
— Zee News (@ZeeNews) September 5, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.