Feedback
दिग्गज एक्टर प्रकाश राज शुरुआत से CJP के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट, प्रकाश राज CJP के साथ डटे हैं. इस बीच, प्रकाश राज का एक बयान वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर किरेन रिजिजू भी उनपर भड़क गए हैं.
दरअसल सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. इस दौरान एक पत्रकार ने एक्टर से सवाल पूछा- ‘आप लोगों पर आरोप लगता है कि आप लोग महिला पुलिसकर्मियों को परेशान कर रहे हैं, तंग कर रहे हैं. इसपर आप क्या कहेंगे?’
इस सवाल के सामने आते ही प्रकाश राज और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद बाकी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. प्रकाश राज ने इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘अच्छा मजाक था, बहुत अच्छा मजाक था.’
This is not our Indian culture! Who is this utter shameless villain ?? ये दिमागी नक्सल लोग भारतीय संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। https://t.co/VCGg8SAdOe
रिजिजू ने एक्टर को बताया ‘बेशर्म विलेन’
ये वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है! ये बिल्कुल बेशर्म विलेन कौन है? ये दिमागी नक्सल लोग भारतीय संस्कृति को तबाह कर रहे हैं.’
कनॉट प्लेस के तिरंगा मार्च पर भी दिए बयान
बता दें कि CJP ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का भी ऐलान किया है. प्रकाश राज ने इस पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘वो बिल्कुल सही कह रहे हैं. जब सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर पर तिरंगा लेकर गए थे, तो उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. ये प्रक्रिया जानबूझकर मुश्किल बनाई जा रही है.’
यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके के कल होने वाले ‘तिरंगा मार्च’ पर HC का रोक लगाने से इनकार, पुलिस बोली- एक्शन लेंगे
उन्होंने आगे कहा, ‘जिन लोगों को हिरासत में लिया जाता है, उन्हें रात के 3 बजे कहीं और ले जाया जाता है और फिर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है. क्या ये लोग आतंकवादी हैं? हमें इस तरह की कार्रवाई का जवाब देना चाहिए. हम देश भर के लोगों से तिरंगा उठाने के लिए कह रहे हैं. अगर उन दोनों को तिरंगा ले जाने के लिए गिरफ्तार किया गया, तो आप कितने लोगों को गिरफ्तार करेंगे? ये एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है. जो लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते, वो जहां भी हैं, वहीं विरोध प्रदर्शन करें.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू