विस्फोटक से भरे ट्रक में आग, LIVE VIDEO: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बना, ज… – Dainik Bhaskar

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर विस्फोटक सामग्री से भरा एक चलती ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है, जिस वजह से
जानकारी के अनुसार, यह ट्रक उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में वाना गांव के पास ट्रक अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। ट्रक के अंदर विस्फोटक सामग्री भरी होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया।
आग की ऊंची लपटें और विस्फोटक सामग्री के खतरे को देखते हुए मौके पर दहशत फैल गई। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को ट्रक से करीब 500 मीटर दूर ही रोक दिया गया है। लोग दूर खड़े होकर ही जलते हुए ट्रक को देख रहे हैं। हाईवे पर दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई दी। कई बार विस्फोटक साम्रगी के ब्लॉस्ट होने की आवाजे भी सुनाई दी।
सूचना मिलते ही खेरोदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर हाईवे के दोनों तरफ का ट्रैफिक रोका गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जाम की वजह से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। मौके पर अभी भी ट्रक धू-धू कर जल रहा है।
इनपुट – चेतन व्यास।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News