ये हैं छह बागी सांसद, शिवसेना यूबीटी से निकल कहां चले? स्पीकर को सौंप दी चिट्ठी – India.Com

Shiv Sena UBT Crisis: शिवसेना यूबीटी के लिए बुधवार (17 जून) का दिन अच्छा नहीं रहा. हफ्तों से जारी टूट की आशंकाओं के बीच छह बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र सौंप दिया है. यह स्पष्ट नहीं है कि पत्र में क्या लिखा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें शिवसेना शिंदे में विलय की बात कही गई है.

बागी सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल.
टूट की टाइमलाइन: 2022 से 2026 शिवसेना को लगे कितने झटके, ब्रांड ठाकरे को कितनी पहुंची चोट?

यह स्पष्ट नहीं है कि पत्र में क्या लिखा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें एक अलग गुट बनाने की बात कही गई है. यह पत्र करीब 9.30 बजे स्पीकर को सौंपा गया है. इस तरह अब शिवसेना यूबीटी में मात्र तीन सांसद बचेंगे.

वेबसाइट न्यूज18 मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना यूबीटी के महाराष्ट्र विधानसभा में 20 विधायक हैं. इसमें से 16 विधायक भी एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं.
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसदों ने भी पार्टी तोड़कर एनसीपीआई का दामन थाम लिया था. क्षेत्रीय पार्टियों के लिए ये बड़ा झटका है और क्योंकि उन्हें अपने विधायक और सांसदों को साथ रख पाना मुश्किल हो पा रहा है. सूत्रों का कहना है कि सांसदों की यह तोड़फोड़ इसलिए हो रही है ताकि महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल को पास कराया जा सके.
यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि अब यूपी में सपा के सांसद एनडीए में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि राम गोपाल यादव ने अमित शाह को एक गुप्त चिट्ठी लिखी है. हालांकि, इसके बाद सपा ने तुरंत बयान जारी किया और राजभर के बयान को बेतुका बताया है. सपा सांसद अफजल अंसारी ने कहा कि राजभर क्या कहते हैं उन्हें खुद पता नहीं होता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News