Ashadha Month 2026: हिंदी कैलेंडर के अनुसार किसी भी नए महीने की शुरुआत पूर्णिमा तिथि के बाद से होती है और अब जल्द ही आषाढ़ माह शुरू होने वाला है. आषाढ़ माह हिंदू कैलेंडर (विक्रम संवत) का चौथा महीना होता है. आषाढ़ के महीने से ही भारत में वर्षा ऋतु (मानसून) की वास्तविक शुरुआत होती है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलती है और चारों ओर हरियाली छाने लगती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन आकाश में पूर्वाषाढ़ा या उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का योग बनता है, इसलिए इस माह का नाम ‘आषाढ़’ पड़ा. आएइ जानते हैं कब शुरू होने वाला आषाढ़ का महीना और इस माह आने वाले व्रत-त्योहारों की डेट?
आषाढ़ का महीना ज्येष्ठ की भीषण गर्मी के अंत और मानसून के आगमन का प्रतीक है. इस माह के आध्यात्मिक महत्व की बात करें तो इसी महीने चातुर्मास की भी शुरुआत होती है. चातुर्मास के यह चाह महीने पूजा-पाठ, ध्यान और तप के लिहाज से बहुत ही शुभ माने गए हैं. चातुर्मास में भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. आषाढ़ माह साधना और संयम के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि इस माह किया गया जप, तप और दान अन्य दिनों की तुलना में अधिक फलदायी होता है. इसलिए यदि संभव होता हो तो जातकों को अपनी क्षमता के अनुसार आषाढ़ माह में दान अवश्य करना चाहिए.
बता दें कि ज्येष्ठ माह की वट पूर्णिमा तिथि के बाद आषाढ़ माह की शुरुआत होती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून 2026 को रखा जाएगा. यानि आषाढ़ माह की शुरुआत 30 जून 2026 को होगी और इसका समापन 29 जुलाई 2026 को होगा.
और पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा शक्तिशाली लक्ष्मी नारायण योग…मालामाल होंगे ये राशियां, खुलेंगे तरक्की के द्वार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED