जमुई: होनहार बिटिया निकिता बनी राज्य कर सहायक आयुक्त – Live Hindustan

झाझा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट झाझा की होनहार बिटिया निकिता ने एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर काबिज होने में कामयाब रही है। शिक्षा के हर मुकाम पर कभी भी टॉपर से कम पर समझौता नहीं करने वाली झाझा नगर के पिपराडीह निवासी पिता संजीव सिन्हा व मां बेबी सिन्हा की होनहार लाडली निकिता अब बीपीएससी में भी बाजी मारने में कामयाब रही है। बता दें कि अत्यंत मेधावी व प्रतिभाशाली निकिता सीबीएसई के 10वीं बोर्ड में जहां झाझा की सारडॉनिक में स्कूल टॉपर रही थी,वहीं 12वीं बोर्ड में उसने श्रेष्ठता के शिखर को छूते हुए झारखंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया था।
वैसे,निकिता का मिशन यूपीएससी को क्त्रेक कर अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के जरिए देश की सेवा,विशेषकर पीड़ित व अभिवंचित तबके की सेवा करना है। निकिता के पिता संजीव उर्फ पप्पू सिंहा व चाचा बब्लू ने बताया कि यूपीएससी के अपने पहले अटेम्प्ट में निकिता महज चंद अंकों से चूक गई थी। किंतु,बकौल निकिता,अपने उक्त मिशन को हासिल करने हेतु उसका सतत प्रयास जारी है। इस बीच निकिता की उक्त उपलब्धि पर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है। परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत,पूर्व मंत्री सुमित कु.सिंह,नप के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंहा,चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सह बुजुर्ग समाजसेवी सीताराम पोद्दार आदि समेत कई शिक्षाविद व प्रबुद्ध हस्तियों द्वारा निकिता को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News