ये है मोबाइल नंबर पोर्ट करने का सबसे फास्ट तरीका, बिना नंबर बदले चेंज हो जाएगी कंपनी, जानें फीस और जरूरी नियम – Hindustan

₹12990
और जाने
10% OFF
₹14323
खरीदिये
46% OFF
₹14991
खरीदिये
14% OFF
₹14499
खरीदिये
₹12999
और जाने

अगर आपके मोबाइल में नेटवर्क बार-बार गायब हो जाता है, इंटरनेट की स्पीड कम मिलती है या मौजूदा कंपनी के रिचार्ज प्लान आपकी जरूरत के हिसाब से नहीं हैं, तो आप अपना नंबर बिना बदलें SIM पोर्ट करा सकते हैं। मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए सबसे पहले अपने मौजूदा नंबर से 1900 पर एक SMS भेजकर यूनिक पोर्टिंग कोड यानी UPC हासिल करना होता है। इसके बाद जिस कंपनी में जाना चाहते हैं, उसके स्टोर या अधिकृत रिटेलर के पास जाकर जरूरी जानकारी और KYC प्रोसेस पूरा करना होता है। जानिए पोर्ट करने का फास्ट तरीका:

32% OFF
₹13499
खरीदिये
14% OFF
₹13690
खरीदिये

SIM पोर्ट कराने के लिए आपको सबसे पहले UPC यानी Unique Porting Code लेना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मौजूदा मोबाइल नंबर से SMS भेजकर यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) हासिल करें। इसके लिए मैसेज में PORT लिखें, स्पेस दें और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें। इसे 1900 पर भेज दें।

स्टेप 2: SMS भेजने के बाद आपको 1901 नंबर से UPC कोड मिलेगा। इस कोड को संभालकर रखें, क्योंकि नई टेलीकॉम कंपनी में पोर्टिंग रिक्वेस्ट के दौरान इसकी जरूरत पड़ेगी।

स्टेप 3: अब जिस कंपनी का नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसके अधिकृत स्टोर या पॉइंट ऑफ सेल (PoS) पर जाएं। वहां कस्टमर एक्विजिशन फॉर्म (CAF) और मोबाइल नंबर पोर्टिंग फॉर्म भरें।

स्टेप 4: पोर्टिंग फॉर्म जमा करने के साथ UPC कोड दें और जरूरी KYC प्रोसेस पूरी करें। अगर कंपनी पोर्टिंग चार्ज लेती है, तो उसका पेमेंट करें। रिक्वेस्ट जमा होने के बाद आपको SMS के जरिए इसकी पुष्टि मिल जाएगी।

स्टेप 5: अगर आप अपना फैसला बदल लेते हैं, तो निर्धारित नियमों के मुताबिक पोर्टिंग रिक्वेस्ट जमा करने के 24 घंटे के भीतर इसे वापस ले सकते हैं। इसके लिए अपने नंबर से CANCEL लिखकर स्पेस दें और अपना मोबाइल नंबर लिखें। इस SMS को 1900 पर भेजें।

स्टेप 6: आमतौर पर एक ही टेलीकॉम सर्किल में नंबर पोर्ट होने में 3 वर्किंग डे लगते हैं। दूसरे सर्किल में पोर्टिंग के लिए 5 वर्किंग डे लग सकते हैं। आपको SMS के जरिए पोर्टिंग की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।

स्टेप 7: पोर्टिंग पूरी होने पर पुराना नेटवर्क बंद हो जाएगा। अब नई कंपनी का SIM अपने फोन में लगाएं और जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद आपका वही पुराना मोबाइल नंबर नए नेटवर्क पर चालू हो जाएगा।

TRAI के FAQ के मुताबिक, मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए नया ऑपरेटर चाहे तो हर पोर्टिंग रिक्वेस्ट पर 6.46 रुपये तक का चार्ज ले सकता है। यह पोर्टिंग की फीस है; नए ऑपरेटर का रिचार्ज प्लान या दूसरी सेवाओं का खर्च अलग हो सकता है। इसलिए SIM पोर्ट कराने से पहले संबंधित कंपनी के स्टोर या अधिकृत रिटेलर से पूछ लें कि पोर्टिंग के लिए कोई चार्ज लिया जा रहा है या नहीं। अगर नया ऑपरेटर कोई शुरुआती रिचार्ज या अन्य पैकेज लेने के लिए कहता है, तो उसकी कीमत और शर्तों को भी चेक कर लें।

हां, अगर आपने पोर्टिंग रिक्वेस्ट जमा कर दी है और बाद में फैसला बदल लेते हैं, तो उसे वापस लेने का ऑप्शन उपलब्ध है। TRAI के मुताबिक, रिक्वेस्ट जमा करने के 24 घंटे के भीतर इसे कैंसिल किया जा सकता है। इसके लिए अपने मौजूदा नंबर से CANCEL लिखकर स्पेस दें और अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर लिखें। इस मैसेज को 1900 पर भेजें। रिक्वेस्ट वापस लेने पर पोर्टिंग चार्ज, अगर पेमेंट किया गया है, तो उसका रिफंड नहीं मिलता।

SIM पोर्ट होने में आमतौर पर 3 से 5 वर्किंग डे दिन लगते हैं। अगर आप एक ही टेलीकॉम सर्किल में अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं, तो प्रोसेस 3 वर्किंग डे में पूरी हो सकती है। वहीं, दूसरे सर्किल में नंबर पोर्ट कराने पर 5 वर्किंग डे तक लग सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में पोर्टिंग की प्रोसेस पूरी होने में 15 वर्किंग डे तक लग सकते हैं। पोर्टिंग पूरी होने पर आपको नए ऑपरेटर की ओर से मैसेज मिलेगा। ध्यान रखें कि इस दौरान कुछ समय के लिए मोबाइल सर्विस बंद भी रह सकती हैं।

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News