संयुक्त राष्ट्र में गूंजी क्षेत्रीय सांसद की आवाज, विश्व मंच पर किया भारत का प्रतिनिधित्व न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन शांति निर्माण आयोग की विशेष बैठक में मजबूती से रखा देश का पक्ष अफ्रीकी संघ और सुरक्षा परिषद की 9वीं वार्षिक परामर्श बैठक में विश्व शांति पर दिया प्रभावी जोर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा के क्षेत्रीय सांसद (जमुई) अरुण भारती ने संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के सर्वोच्च मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के साथ-साथ अपने संसदीय क्षेत्र का मान बढ़ाया है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित विशेष सत्र में उन्होंने भारत की ओर से विश्व शांति, कूटनीति और सुरक्षा का दृष्टिकोण बेहद प्रभावी ढंग से दुनिया के सामने रखा। उनके इस ओजस्वी संबोधन की वहां मौजूद विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने जमकर सराहना की। यह उच्च स्तरीय विशेष सत्र 19 से 23 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण आयोग के तत्वावधान में अफ्रीकी संघ और सुरक्षा परिषद की नौवीं वार्षिक परामर्श बैठक का हिस्सा है। सांसद अरुण भारती ने वैश्विक मंच पर पूरी गहराई और कूटनीतिक स्पष्टता के साथ भारत का मजबूत पक्ष रखा। सांसद के इस अंतरराष्ट्रीय दौरे और वहां मिली सराहना से उनके संसदीय क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोजपा के जिलाध्यक्ष व सांसद के स्थानीय प्रतिनिधि इमाम गजाली ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद का संयुक्त राष्ट्र जैसे विश्व मंच पर देश की भावनाओं को रखना पूरे शेखपुरा जिले के लिए गौरव की बात है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play