देहरादून। योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। यह बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमडीडीए के सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राधिकरण के सिटी फॉरेस्ट पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इसके बाद मुख्यसचिव ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, साइकिल ट्रैक, ओपन जिम, थ्री-डी मूवी थिएटर, सोलर प्लांट और ईवी चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
मुख्य सचिव ने पार्क में आने वाले लोगों से सुझाव और प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिले सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पार्क को और अधिक सुविधायुक्त बनाया जाएगा। यहां करीब एक हजार की संख्या में जुटे लोगों ने योग-प्राणायाम करने के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को योग, वेलनेस एवं प्राकृतिक चिकित्सा की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि एमडीडीए का प्रयास है कि शहरवासियों को ऐसे हरित और स्वस्थ वातावरण वाले सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराए जाएं, जहां वे प्रकृति के बीच समय बिता सकें।उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी : एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सदियों से योग, तप और आध्यात्मिक साधना की भूमि रहा है। यहां का प्राकृतिक वातावरण और सांस्कृतिक विरासत लोगों को संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चारधाम, हिमालय और प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध उत्तराखंड विश्वभर के योग साधकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play