सड़क पर पानी भरा, तो पहले ओवरकोट कार की तरफ फेंका, फिर 'हाथों को पैर बनाकर' चलने लगा शख्स – Live Hindustan

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो देखने में काफी फनी होते हैं। हालांकि, अपने मजे भरे अंदाज में ये कई बार कुछ सिखा भी देते हैं। दरअसल, हम आपको एक एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बता रहे हैं, जो X पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने अपनी कार के पास पहुंचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। ऐसा उस शख्स ने इस वजह से किया क्योंकि सड़क पर पानी भरा हुआ था। ऐसे में उसे अपने जूते नहीं उतारने पड़ें, या फिर पानी में जूते गीले नहीं हो जाएं, इसलिए उसने ऐसा किया। चलिए पहले आप ये वीडियो देखिए।

₹ 21.89 – 26.79 लाख
₹ 18.9 – 28.49 लाख
₹ 19.95 – 30.2 लाख
₹ 10.5 – 19.99 लाख

अब तक 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके इस वीडियो में शख्स अपनी कार के पास पहुंचता तो देखता है कि सड़क पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में वो अपने जूते उतारे बिना और उन्हें भिगाए बिना अपनी कार पहुंचने का प्लान बनाता है। ऐसे में वो अपने ओवरकोट को उतारकर पहले कार की तरफ फेंकता है। कोट कार की विंडशील्ड के पास पहुंचकर ORVM से अटक जाता है। उसके बाद शख्स सड़क पर भरे पानी में हाथ डालता है और फिर हाथों के बल खड़ा हो जाता है। फिर हाछों पर चलते-चलते कार के पास पहुंचता है। बाद में कार पर पैर टिकाकर एक हाथ की मदद से कार का डोर ओपन करता है और उसमें अंदर चला जाता है।

1. कार के ग्राउंड क्लियरेंस का ध्यान रखें
सड़क पर पानी का लेवल कार के ग्राउंड क्लियरेंस के बराबर है तब वहां से धीरे-धीरे निकलना चाहिए। साथ ही, कार पहले गियर में ड्राइव करना चाहिए। ऐसी स्थिति में कार के माइलेज के बारे में नहीं सोचना चाहिए। यदि आपकी डीजल गाड़ी है तब ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि पानी यदि एयर क्लीनर के अंदर चला गया तब गाड़ी बंद हो जाएगी। ऐसे में बहुत नुकसान हो सकता है।

2. स्पीड का खासा ध्यान रखें
कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि आपकी गाड़ी बारिश में फंस जाए, या फिर अचानक से तेज बारिश होने लगे, तब ड्राइवर को कॉन्फिडेंस लूज नहीं करना चाहिए। ड्राइविंग के दौरान गाड़ी की स्पीड स्लो रखना चाहिए। यदि आप किसी ऐसे रास्ते पर हैं जहां से पहली बार निकल रहे हैं, तब किसी बस, ट्रक या बड़ी गाड़ी के पीछे चलें। बारिश में कार की लाइट ऑन कर लेना चाहिए। आप हाईवे पर हैं तब स्पीड 70km/h से ज्यादा न हो।

3. कार में एक हैमर हमेशा रखें
कार के अंदर पानी जाने से इंजन के साथ दूसरे इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स भी काम करना बंद कर सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि कार की पावरविंडो, सेंट्रल लॉकिंग काम न करे। इस स्थित में हो सकता है कार के डोर या विंडो ओपन नहीं हों। इससे बचने के लिए कार हैमर हमेशा अंदर रखें। ये विपरीत परिस्थिति में काम आता है। आपको एक टॉर्च और टायर एयर पंप भी कार के अंदर रखना चाहिए।

4. ज्यादा पानी वाली जगह पर ना घुसें
बारिश ज्यादा हो रही है और फंसने के हालात बन रहे हैं या फिर कार बंद हो गई है, तब उसे धक्का देकर आसपास ही साइड में पार्क कर देना चाहिए। पानी का लेवल बढ़ने लगे तब कार से बाहर निकलकर सेफ जगह पर खड़े हो जाना चाहिए और हेल्प मिलने तक वहीं रुकें। यदि आप कार में बैठे रहते हैं और कोई बड़ी गाड़ी पास से निकलती है तब पानी की वेब से कार के साथ आपको भी नुकसान हो सकता है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News