विवादित कॉमेडियन समय रैना का बहुप्रतीक्षित कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने सीजन टू के साथ वापस आ गया है। यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे इस एपिसोड को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके साथ शरबरी वाघ भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचीं। देखते ही देखते इस एपिसोड के मिलियन्स में व्यूज हो गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही मसाला चल रहा है। कई लोग वापसी पर समय की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग समय के शो के इस सीजन की आलोचना भी कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इस सीजन से डार्क ह्यूमर पहले से कम है।
समय ने इस एपिसोड का थंबनेल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से इसे देखने की अपील की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “क्या हम शो शुरू करने के लिए तैयार हैं?” लोगों ने समय की तारीफ करते हुए लिखा कि बैन होने के बाद भी एक मजबूत वापसी करना समय के मजबूत व्यक्तित्व को दिखाता है।”
एक यूजर ने समय के पुराने सेट को तोड़ने की याद दिलाते हुए कहा कि अभी तक नॉर्मल सेट तोड़े जाते थे, लेकिन अब यूट्यूब का सेट टूटने वाला है।
पहले एपिसोड के प्रीमियर होते ही यूट्यूब पर ही एक घंटे में कई लाख लोगों ने समय का शो देख लिया था। हालांकि, जैसे ही लोगों इसे खत्म करके इस पर अपने रिएक्शन देने चालू किए, तो कई लोगों ने अपनी निराशा भी जाहिर की। कई दर्शकों ने यह तर्क दिया कि पहला शो बंद होने के बाद समय का वह अनफिल्टर्ड अंदाज खत्म हो गया है या फिर समय बेहद संभल कर कदम रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लेटेंट इस बार अलग लग रहा है क्योंकि शायद इस बार इसमें बहुत ज्यादा पॉलिश्ड कंटेंट था और नेटफिलिक्स के कैमरे भी अलग हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “समय रैना भाई आलिया के सामने खुद जैसे नहीं लग रहे थे, शायद लंबे समय के बाद शो करने के कारण ऐसा हुआ है।”
एक यूजर ने लंबा कमेंट लिखते हुए कहा, “आलिया भट्ट के साथ समय लेटेंट सीजन 2 देखना बेहद तकलीफदेह था। जबरदस्ती की कॉमेडी, कोई रॉ जोक्स नहीं, जरा भी हँसी नहीं आई। आलिया का प्यारा और नरम व्यवहार दिखाना बहुत बनावटी लग रहा था। अब तक का सबसे खराब एपिसोड। पुराना अनफिल्टर्ड लेटेंट वापस लाओ।”
इसके बाद कई लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट किए। कई लोगों ने आलिया भट्ट की तारीफ भी की और शो को अच्छा बताया।
बता दें, समय रैना का पहला शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों की वजह से बंद हो गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे काफी हाइप मिली थी, लेकिन बाद में समय रैना ने जिम्मेदारी लेते हुए यूट्यूब से सारे एपिसोड हटा दिए थे। इस मुद्दे के चलते उनके ऊपर काफी केस भी हुए थे और उन्हें राजनीतिक विरोध का भी सामना करना पड़ा था।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play