ब्राह्मचारी घाट स्थित हर्बल गार्डन में मनाया योग दिवस – Live Hindustan

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के शासनादेश के अनुरूप ब्राह्मचारी घाट के निकट स्थित ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के हर्बल गार्डन में जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। जिसमें प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।कार्यक्रम में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मनीष सिंह, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डी, ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. एचएस मिश्रा, उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) रामेश चौहान, रेंजर रोहित जोशी, जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) सौरभ सिंह, जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) डॉ. आदर्श कुमार सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News