Monsoon: आ गई राहतभरी खबर, इन राज्यों में परसों पहुंच जाएगा मॉनसून; होगी झमाझम बारिश – Live Hindustan

Monsoon, IMD Rain Alert, Weather Update 21 June: देरी से चल रहे मॉनसून पर अब राहतभरी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ बाकी हिस्सों में मॉनसून परसों यानी कि 23 जून को पहुंच जाएगा। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में 25 जून, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 22 जून तक बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी में अगले पांच दिनों तक, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक, तेलंगाना में अगले दो दिनों तक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज तक हीटवेव चलने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़, राजस्थान में अगले दो दिनों में 70 की स्पीड से आंधी चलेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना में अगले 24 घंटे, जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे और राजस्थान में 22 जून को आंधी तूफान और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 22 जून को बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 23-27 जून तक थोड़ी तेज बारिश होगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 21-24 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 जून और 26-27 जून, पूर्वी यूपी में 21-22 जून और 25-27 जून, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 21-27 जून के बीच हल्की बरसात होगी। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 21 जून को ओले पड़ेंगे।

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश में 21-27 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 21-26 जून को बारिश होगी। इस दौरान 60 की स्पीड से आंधी भी चलने का अनुमान है। पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 21 जून को अंडमान और निकोबार, गंगीय पश्चिम बंगाल में 26-27 जून, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 21-27 जून को हल्की बारिश होगी। 22-27 जून तक अंडमान और निकोबार में तेज, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 21-27 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में 21-25 जून तक तेज बारिश होगी।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 21-27 जून तक बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 21 जून और 25 जून, असम, मेघालय में 21 और 22 जून, 26-27 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 21-24 जून, अरुणाचल प्रदेश में 22-24 जून, मेघालय में 23-25 जून को बहुत भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 21-27 जून, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में 21 जून और 23-24 जून, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 23 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 21 जून, 23 जून और तेलंगाना में 21 जून को बरसात होगी। वहीं, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप में 21-27 जून, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में 22 जून, 25-27 जून, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 21-22 जून, 24-27 जून को बारिश होगी।

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News