भास्कर न्यूज | जालंधर
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में एपीजे एजुकेशन, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) और पंजाब ललित कला अकादमी के संयुक्त सौजन्य से तीन दिवसीय लाइव पेंटिंग वर्कशॉप रंगला पंजाब आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, पंजाब सरकार के सलाहकार दीपक बाली उपस्थित रहे। एनजेडसीसी की प्रोग्राम अधिकारी कमलेश, पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुमित दुआ और उपाध्यक्ष बासुदेव विश्वास भी मंच पर मौजूद रहे।
एपीजे एजुकेशन की निदेशक डॉ. सुचरिता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सत्यपॉल और सुषमा पाल बर्लिया के प्रोत्साहन का उल्लेख किया। उन्होंने प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा सहित अन्य अतिथियों का भी अभिनंदन किया। सुमित दुआ ने कलाकार की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि रंगला पंजाब में हरित खेतों, पांच नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ जुड़ी पीड़ादायक स्मृतियों को भी चित्रों में समेटने की जरूरत है।
वर्कशॉप में जसपाल सिंह, अनिल गुप्ता, गुरजंन पाल, डॉ. जीवन दुरेजा, डॉ. रिंपी अग्रवाल, राजेश कलसी, डॉ. गगन गंभीर, हरिंदर भट्टी, सुरुचि शर्मा और पवन कुमार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दीपक बाली, सुमित दुआ, कमलेश और बासुदेव सुदेव विश्वास को सम्मानित किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.