Written By Varsha Sikri
मनीला यात्रा के दौरान ट्रंप से भी ज्यादा उनका हेयरस्टाइल सुर्खियों में रहा. CREDIT: X (@donkoclock )
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया के दिवसीय दिवसीय दौर पर आज फिलीपींस की राजधानी मलीना पहुंचे, जहां वो क्वाड देशों की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान ट्रंप से भी ज्यादा सुर्खियों में रहा उनका हेयरस्टाइल. अपने गोल्डन ब्लॉन्ड लुक के लिए जाने-जाने वाले ट्रंप के बाल आज ज्यादा गहरे और घने नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ट्रंप ने अपने बालों का रंग बदल लिया है या फिर अपनी लुक के साथ नया प्रयोग किया है.
🚨TRUMP JUST ARRIVED FOR THE ASEAN SUMMIT AND HE DOES NOT LOOK GOOD
PALE. STUMBLING. AT 0:07 IT LOOKS LIKE HE’S ABOUT TO DRY HEAVE ON THE RED CARPET 🤢
THEN AT 1:22 THE WIND NEARLY TAKES THE HAIR CLEAN OFF HIS HEAD
NATALIE HARP IS 1ST ABOARD MARINE ONE. #TravelWithNatalie pic.twitter.com/OG1nKpNg55
मनीला में ट्रंप के पधारने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका नया लुक साफ तौर पर देखा जा सकता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ”क्या उन्होंने अपने उड़ने वाले महल में बालों को डाई किया है?”एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ”डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका से सफेद बालों के साथ निकले थे और फिलीपींस में गहरे बालों के साथ पहुंचे. ये क्या हुआ?” कई और यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से ट्रंप को ट्रॉल किया है.
ये भी पढ़ें: ‘ये बहुत सख्त इंसान हैं…’, क्वाड के मंच पर डोनाल्ड ट्रंप ने बांधे PM मोदी की तारीफ में पुल
ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब ट्रंप अपने बालों को लेकर चर्चा का केंद्र बने हों. इससे पहले है सितंबर 2026 में न्यू जर्सी की यात्रा के दौरान भी सुर्खियों में आए थे. तब भी उनके सुनहरे बाल पहले की तुलना में ज्यादा गहरे लग रहे थे. आपको बता दें कि मनीला ट्रंप की तीन दिवसीय एशिया यात्रा का पहला पड़ाव है, जिसमें चीन की यात्रा भी शामिल हो सकती है. ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति इस क्षेत्र में कई हाई-लेवल राजनयिक बैठकों की तैयारी कर रहे हैं. फिलीपींस की अपनी यात्रा के दौरान, ट्रंप ने आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. वो पीएम मोदी, जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ ‘क्वाड’ नेताओं की बैठक में शामिल हुए.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301