रचनाकार का पहला संग्रह सबसे महत्वपूर्ण होता है : कवि हरीशचंद्र – Hindustan

प्रगतिशील लेखक संघ, इलाहाबाद की ओर से रविवार को युवा कवि अमरजीत राम के पहले काव्य संग्रह ‘स्मृतियां कभी नहीं मरती’ पर विचार गोष्ठी हुई। वरिष्ठ कवि हरीशचंद्र पांडे ने कहा कि किसी भी रचनाकार का पहला काव्य संग्रह उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह संग्रह स्मृतियों को सहेजने वाला है, जिसमें पूर्वजों की उपस्थिति बार-बार दर्ज होती है। सुधांशु कुमार मालवीय ने कहा कि संग्रह में अनेक ज्वलंत व महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया है। वरिष्ठ कवि अजामिल ने कहा कि अमरजीत राम की कविताएं धीरे-धीरे, ठहरकर और मनन के साथ पढ़ी जाने वाली कविताएं हैं। आनंद मालवीय ने कहा कि कवि की कविताओं की संवेदनात्मक शक्ति उनके पाठ से स्पष्ट होती है।
प्रियदर्शन मालवीय ने कहा कि कवि में आक्रोश तो है लेकिन वह और अधिक मुखर होकर सामने आ सकता था। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र राही ने कहा कि इस संग्रह की कविताओं ने उन्हें भीतर तक विचलित किया है।अध्यक्षता करते हुए अनिता गोपेश ने कहा कि कविताएं लोरी की तरह सुलाने का काम नहीं करती हैं बल्कि जगाती व उद्वेलित करती हैं। इसके पहले कार्यक्रम के शुभारंभ पर कवि ने अपने संग्रह से करुणा के सागर, निर्भया, दीमक व अमावस की रात जैसी कविताओं का पाठ किया। संघ की महासचिव संध्या नवोदिता ने स्वागत व संचालन सुमन ने किया। प्रकर्ष मालवीय ने आभार ज्ञापित किया। गोष्ठी में नरेश सहगल, आनंद मालवीय, मयंक खरे, सुनील दानिश, रश्मि मालवीय, क्षमा द्विवेदी, सचिन गुप्त, साहिल खान, पंकज पाल आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News