जाने-माने पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर तथा मधु ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का समर्थन किया है। उन्हें उनके हिंदी उच्चारण और दक्षिण भारतीय लहजे को लेकर ट्रोल किया गया था। अख्तर ने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भाषा को लेकर झूठी और बेबुनियाद श्रेष्ठता की भावना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने लिखा कि जिन लोगों को तमिल अभिनेत्री रश्मिका के उच्चारण से कोई दिक्कत है, उन्हें तमिल भाषा की कुछ पंक्तियां पढ़ने के लिए दी जानी चाहिए। तमिल दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, देखते हैं कि वे इसे कितनी अच्छी तरह बोल पाते हैं। भाषा को लेकर ऐसी झूठी और बेबुनियाद श्रेष्ठता की भावना स्वीकार्य नहीं है।
मधु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अभिनेत्री का समर्थन किया। वीडियो में अभिनेत्री ने कहा कि मैंने हाल में ‘कॉफी विद करण’ में रश्मिका मंदाना का एपिसोड देखा। जिस तरह उन्होंने अपने लहजे की आलोचना का सामना किया, वह मुझे बहुत पसंद आया।
फिल्मों में हिंदी शब्दों के उच्चारण को लेकर मंदाना अक्सर ट्रोल होती रही हैं। हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ (सीजन 9) में उनके शामिल होने के बाद उन्हें फिर से ट्रोल किया जाने लगा। शो में उन्होंने कहा कि वह दक्षिण भारत से हैं, इसलिए उनके लहजे में दक्षिण भारतीय छाप होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा कुछ और सोचना बेतुका है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play