Haridwar News: हर की पैड़ी पर सोमवार को शांतिकुंज के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर वीआईपी घाट से हाथी पुल तक श्रमदान किया। इस दौरान गंगा क्षेत्र में जमा पुराने कपड़े, प्लास्टिक, कांच और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई गई। स्वयंसेवकों ने कई ट्रॉली कचरा एकत्र कर बाहर भिजवाया और श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। जिला प्रशासन के आग्रह और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और शांतिकुंज की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। गायत्री मंत्र और स्वस्तिवाचन के साथ अभियान की शुरुआत हुई।
इसमें शांतिकुंज के स्वयंसेवकों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए साधकों और प्रशिक्षणार्थियों ने भी भाग लिया। स्वयंसेवकों ने घाट क्षेत्र में श्रमदान कर गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. चिन्मय पंड्या ने अपने संदेश में कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को भी इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा में प्लास्टिक, कपड़े, खंडित मूर्तियां और अन्य अपशिष्ट सामग्री नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार कई दशकों से गंगा स्वच्छता और संरक्षण के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाता आ रहा है। गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। अभियान में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विकास त्यागी और भारत भूषण, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत तथा शांतिकुंज के आपदा प्रबंधन विभाग से मंगल सिंह गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता और प्रतिनिधि शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play