दशहरा के अवसर पर राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कहीं आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति हो रही है, तो कहीं रामलीला, कृष्णलीला, भजन-कीर्तन और धार्मिक न
धनसोई के खरवानिया रोड स्थित कोहार टोली में समाज संरक्षण संस्थान की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। यहां संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बारूद डांस एकेडमी ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेशा देवा ग्रुप डांस से हुई। इसके बाद रावण ग्रुप डांस, भूत-प्रेत डांस समेत कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकार विक्की बारूद के निर्देशन में कुल 60 कलाकारों ने भाग लिया।
उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष भगवान सिंह ने बताया कि सोमवार मंगलवार तथा बुधवार को नेहा सिंह (पगली), काजल समेत अन्य कई बड़े-बड़े कलाकारों का भी प्रोग्राम होगा।
वहीं, आदर्श नवयुवक नाट्य कला समिति, धनसोई के तत्वावधान में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। लोकगीत कलाकार आनंद शर्मा एवं निरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से ‘हरे कृष्ण गोविंद, हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा’ भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव ताराचंद सिंह, शिवशंकर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, ओमनारायण उपाध्याय, पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद, बलिराम सिंह, गोल्डी प्रसाद वर्मा, रामाशीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर राजपुर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में कहीं रामलीला का मंचन किया जा रहा है, तो कहीं धार्मिक नाटकों की प्रस्तुति हो रही है। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और महापुरुषों के आदर्शों से परिचित करा रहे हैं। साथ ही, सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत कर रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.