जयपुर के कारोबारियों को अब अमेरिकी बाजार में अपने प्रोडक्ट बेचने और बिजनेस बढ़ाने के नए मौके मिल सकेंगे। इसे लेकर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के राजस्थान चैप्टर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में इंडिया-यूएसए बिजनेस एवं इन्व
न्यूयॉर्क के बाजार में एंट्री के बताए तरीके
कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक नेता और न्यूयॉर्क सिटी के पूर्व डिप्टी कमिश्नर (ट्रेड, इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन) दिलीप चौहान मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने राजस्थान के कारोबारियों को न्यूयॉर्क के बाजार में एंट्री, बिजनेस नेटवर्किंग और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कारोबारी अपने प्रोडक्ट को अमेरिकी बाजार तक कैसे पहुंचा सकते हैं और वहां अपना कारोबार कैसे बढ़ा सकते हैं।
डिक्की के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में डिक्की के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ग्लोबल अलायंस कन्वीनर संजीव डांगी, राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा, उपाध्यक्ष निमेश बाबा और पूर्व अध्यक्ष अंकित बाबरवाल मौजूद रहे।
इसके अलावा डिम्पी तंवर, अनिल गोठवाल, चिमनलाल वर्मा, चंद्रम भूकीम, जयवीर सिंह और सचिन कपूर सहित बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल हुए। डिक्की पदाधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से राजस्थान और अमेरिका के बीच व्यापारिक संपर्क बढ़ेंगे और यहां के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए मौके मिलेंगे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.