Edited By Sanjeet
फेस-ऑफ के दौरान भिड़े भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर (PIC Credit – AI)
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी किसी खेल में टक्कर होती है, तो रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलता है. क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहती हैं, लेकिन इस बार दोनों देशों के बीच होने वाले बॉक्सिंग मुकाबले ने सबका ध्यान खींचा है. दुबई में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सरों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही माहौल गरमा गया, जब रिंग में उतरने से पहले दोनों देशों के बॉक्सर स्टेज पर ही भिड़ गए.
विवाद इतना बढ़ गया कि भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को थप्पड़ भी जड़ दिया. मामला बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.
दरअसल, यह घटना दुबई में आयोजित ‘फ्यूरी बाय द सी’ मुक्का बॉक्सिंग प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई. भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी स्टेज पर एक-दूसरे के सामने थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहीम ने अपनी बातों और हरकतों से मनीष को उकसाया था. इसके बाद फेस-ऑफ के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते मनीष ने रहीम को थप्पड़ मार दिया. घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया.
A post shared by Half Engineer (@half_engineerr)
मनीष शर्मा और रहीम परदेसी के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर होना है. मनीष शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ बॉक्सिंग में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. वहीं, रहीम परदेसी पाकिस्तान के चर्चित सोशल मीडिया पर्सनालिटी और बॉक्सर हैं. मुकाबले से ठीक पहले हुए इस विवाद ने फाइट का रोमांच और बढ़ा दिया है. अब फैंस की नजरें 6 नवंबर को होने वाली इस भिड़ंत पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, डेरिल मिचेल के रन आउट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301