Written By Varsha Sikri
इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल ना होने वाले पदाधिकारियों पर इंडियन यूथ कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है. (Photo: ANI/PTI)
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल ना होने वाले पदाधिकारियों पर इंडियन यूथ कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है. ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होने पर सात राज्यों के अपने 200 से ज्यादा पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, IYC की ओर से गुजरात में 49, पश्चिम बंगाल में 26, उत्तर प्रदेश में 11, तेलंगाना में 14, हरियाणा में 10, मध्य प्रदेश में 60 और झारखंड में 32 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.
निलंबित किए गए पदाधिकारियों में प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर के नेता शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि इन पदाधिकारियों ने रैली को लेकर दिखाई गई उदासीनता के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई. सूत्रों का ये भी कहना है कि कुछ और राज्यों के पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है
इंडियन यूथ कांग्रेस ने सभी राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि उनका मार्च में शामिल होने वाला अनिवार्य है. IYC ने पदाधिकारियों और उनके साथ आने वाले लोगों को IYC के ऑफिशियल ऐप With IYC पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा था. साथ ही उनकी मौजूदगी की डिजिटल निगरानी के लिए मिंटो रोड पर मौजूद असेंबली पॉइंट पर बारकोड स्कैनर लगाए गए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301