बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को हिंदी माह की शुरुआत हुई। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने विश्वविद्यालय परिवार से पूरे महीने बोलचाल में ज्यादा से ज्यादा शुद
हिंदी अधिकारी डॉ. ओम कुमार कर्ण ने बताया कि अभी 90 प्रतिशत से ज्यादा ऑफिस दस्तावेज हिंदी या दो भाषाओं में जारी हो रहे हैं। विश्वविद्यालय जल्द 100 प्रतिशत हिंदी या द्विभाषी इस्तेमाल का लक्ष्य पाने की कोशिश कर रहा है।
हिंदी माह के तहत 1 से 30 सितंबर तक शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के लिए कई हिंदी प्रतियोगिताएं और गतिविधियां होंगी। विजेताओं को इनाम और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में मानविकी एवं भाषा स्कूल के अधिष्ठाता डॉ. शीतल प्रसाद महेंद्रा ने आभार जताया। शुभारंभ पर विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.