राजस्थान से महाराष्ट्र तक… इस हफ्ते नौकरियों की लगी लाइन, जान लें सैलरी – AajTak

Feedback
लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास खास मौका है. राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक नौकरी की लाइन लगी हुई है. टीचिंग से लेकर बैंक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से तैयारी कर रहे और आपको इस वैकेंसी के बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए जानते हैं. 
 
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने टीचिंग एसोसिएट्स के 3,540 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद पर आवेदन 5 मई से शुरू होंगे जो 3 जून को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास NET/SLET या पीएचडी, की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 28, 850 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम के बेसिस पर होगा.    
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1,865 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 29 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 19 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 से 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जान के साथ खत्म होगा. 
 
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 24 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 15 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9,300 से 34,800  रुपये की सैलरी मिलेगी. इस पद पर सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ खत्म होगा. 
 
महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोंरेशन ने अप्रेंटिस के 407 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 27 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 6 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस पद पर सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ खत्म होगा. 
 
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 286 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 1 मई  से शुरू होंगे, जो 21 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास लॉ की डिग्री, हाईकोर्ट या सबऑर्डिनेट कोर्ट्स में 3 साल का अनुभव अनिवार्य है. इसके अलावा मराठी लिखने के साथ-साथ पढ़ना और उसका अनुवाद करने आना चाहिए.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News