खुनुवा। भारत-नेपाल सीमा के खुनुवा में बुधवार को बॉर्डर इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम लगने के लिए अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी। खुनुवा बॉर्डर पर बुलडोजर लेकर पहुंचे राजस्व विभाग, पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने कार्यवाई शुरू की। खुनुवा सरहद पड़ोसी मुल्क नेपाल से सटा हुआ है। इस सीमा से नेपाल व भारत दोनों देशों के नागरिकों का हर दिन पैदल व विभिन्न वाहनों से आवागमन करते रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहतीं हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि सरहद पर बॉर्डर इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाना है।खुनुवा बॉर्डर पर नियमानुसार अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play