विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिमी मंदिर समूह के कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘स्वस्थ आयु के लिए’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अ
सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 6 बजे शुरू होना था, लेकिन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार 6:40 बजे पहुंचे। इसके बाद 6:43 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
राज्यमंत्री और विधायक शामिल हुए
इस अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला कलेक्टर पार्थ जेशवाल, छतरपुर एसपी रजत सकलेचा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण अवस्थी और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया जैसे जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम विशा माधवानी और जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीरजा तिवारी भी शामिल हुए।
पीएम मोदी के संबोधन लाइव टेलीकास्ट सुना
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से प्रसारित सीधा संबोधन लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया और सुनाया गया। योगाभ्यास के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे स्कूली छात्र और अन्य योगाभ्यासी अपने योग मैट से सिर ढंके हुए नजर आए। हालांकि, बूंदाबांदी कुछ ही समय में रुक गई और योगाभ्यास में कोई बाधा नहीं आई।
राज्यमंत्री बोले-योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाए
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रतिदिन योग करने का जिक्र करते हुए लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।
रोजाना योग से शरीर निरोग
उन्होंने कहा कि योग कई बीमारियों से मुक्ति दिलाता है और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी योग के महत्व को समझते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योगाभ्यास के समापन पर प्रथम महिला पखावज वादक चित्रांगना आगल रेशवाल ने समूह में पखावज वादन की प्रस्तुति दी।
तस्वीरें देखिए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.