आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि यह INDIA गठबंधन की रैली है और आम आदमी पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है.
हालांकि, उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर देशभर में 13 करोड़ 37 लाख वोट काटे गए हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग दोहराई.
1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होगी AAP
संजय सिंह ने कहा कि एक नवंबर को होने वाली रैली INDIA गठबंधन की है. आम आदमी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है. इसलिए रैली में पार्टी की भागीदारी को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc rally on November 1, AAP MP Sanjay Singh says, “…It is an ‘INDIA’ alliance rally, and we have already made it clear that the Aam Aadmi Party is not a part of the ‘INDIA’ alliance…” “…As far as the issue of ‘vote theft’ is concerned, 13 crore 37 lakh votes have been stolen across the country under the pretext of ‘SIR’…CEC Gyanesh Kumar must resign—this has been our demand from day one. He should be sent to jail…If names were deleted under the guise of ‘logical discrepancies,’ then the election in Bengal was conducted illegally; it should be annulled. In Delhi, 40,000 names were wiped off the electoral rolls in Kejriwal ji’s constituency alone—so, the Delhi election should be cancelled. Wherever such irregularities occurred—be it in Bihar, Haryana, Karnataka, or Maharashtra—fresh elections should be held. This applies to both Lok Sabha and Assembly elections where such irregularities took place. These elections should be cancelled and held afresh. The entire ‘SIR’ process must be scrapped, and Gyanesh Kumar must resign. This has been the Aam Aadmi Party’s demand from the very first day…It is an ‘INDIA’ alliance rally, and we have already made it clear that the Aam Aadmi Party is not a part of the ‘INDIA’ alliance”
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग
संजय सिंह ने कहा कि ‘वोट चोरी’ का मुद्दा आम आदमी पार्टी लगातार उठा रही है. उनके मुताबिक, देशभर में SIR की आड़ में 13 करोड़ 37 लाख वोट चोरी किए गए हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उन्हें पद से हटाकर जेल भेजा जाना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ यानी तार्किक विसंगतियों के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए गए हैं, तो पश्चिम बंगाल में हुआ चुनाव अवैध है और उसे रद्द किया जाना चाहिए.
कई राज्यों में दोबारा चुनाव कराने की मांग
संजय सिंह ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में ही मतदाता सूची से 40 हजार नाम हटाए गए. उन्होंने मांग की कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भी रद्द किया जाए.
उन्होंने कहा कि बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित जिन राज्यों में इस तरह की अनियमितताएं हुई हैं, वहां नए सिरे से चुनाव कराए जाने चाहिए. उनकी यह मांग लोकसभा और विधानसभा, दोनों चुनावों पर लागू होती है. जिन चुनावों में ऐसी गड़बड़ियां हुई हैं, उन्हें रद्द कर दोबारा कराया जाना चाहिए.
यह भी पढ़िएः ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज़ डिजिटल की न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरें करते हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. राजनीति, चुनाव, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ रखते हैं. करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ताल्लुक रखने वाले आशुतोष ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है.
Mail Id- ashutoshsingh0218@gmail.com
X- https://x.com/ashupratap18
Facebook- https://www.facebook.com/share/1FBaHxEvc6/
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.