'रामायणम्' के नए पोस्टर में राम-सीता और रावण के अवतार में दिखे रणबीर-साई और यश, रिलीज डेट से उठा पर्दा – Bharat24live

Saurabh Sharma
Date: 11-10-26 17:39
Ramayana: नवरात्रि के पहले खास दिन के मौके पर रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के भव्य अवतार में रॉकिंग स्टार यश का नया असेंबल पोस्टर जारी किया है. साथ ही घोषणा की है कि दो पार्ट वाली इस महाकाव्य के पार्ट 1 को दुनिया भर मेंस 5 नवंबर 2026 रिलीज़ किया जाएगा. 
 पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने संदेश लिखा है “यह राम के युग का आरंभ है”. इस घोषणा ने महाकाव्य के इर्द-गिर्द उसके रिलीज से पहले ही जश्न का माहौल बनाना शुरू कर दिया है. वही फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू होने वाली है.
 रामायणम् के मेकर्स ने  सोशल मीडिया पर यह घोषणा के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है: “नवरात्रि के पवन अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. यह राम के युग का आरंभ है.”
नमित मल्होत्रा ​​की रामायणम् पार्ट 1, 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट में होगी रिलीज़.
दशहरा के मौके पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी.”
पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, उनके साथ साईं पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रॉकिंग स्टार यश का भव्य रावण का अवतार उनके ऊपर नजर आ रहा है, जो कहानी के केंद्र में बसे किरदारों के बीच एक अलग तरह का विजुअल कंट्रास्ट को बनाता दिखाई दे रहा है.शानदार सेट, ध्यान खींचने वाले कॉस्ट्यूम और बारीक डिटेलिंग, दो पार्ट वाले इस महाकाव्य के लिए बनाई जा रही दुनिया की एक खूबसूरत झलक पेश कर रहे हैं.
इस घोषणा का समय भी खास मायने रखता है, क्योंकि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इस खुलासे के साथ फिल्म के थिएट्रिकल सफर की शुरुआत होती है, और संदेश जो कहता है कि “ये राम के युग का आरंभ है”, ऐसे जश्न की शुरुआत का संकेत देता है जो फिल्म की दुनिया भर में रिलीज़ तक बढ़ता ही जाएगा. रामायणम्: पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग इस दशहरे के मौके से शुरू होगी, और इस तरह से काउंटडाउन शुरू होने पर दर्शकों को एक और माइलस्टोन को हासिल करने का मौका मिलेगा.
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पार्ट 1, दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News