Azamgarh News: 103 अनुसूचित जाति बाहुल्य होंगे विकास कार्य – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। समाज कल्याण कल्याण विभाग जिले की 103 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। इन गांवों में बीस-बीस लाख रुपये से इंटरलॉकिंग,सोलर लाइट से लेकर अन्य विकास कार्य कराये जायेंगे। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। बजट मिलते काम शुरू हो जायेगा। जिले की 524 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराये जाने के लिए शासन की निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से सर्व कर चिन्हित किया गया है। पहले चरण में विभाग की 103 गांवों में विकास कार्य कराये जाने के लिए प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। इसके तहत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में 20 लाख रुपये तक खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।

गांवों में सोलर लाइट लगाने, इंटरलॉकिंग कराने और खड़ंजा निर्माण समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अनुसूचित बाहुल्य गांवों को हर सुविधाओं से संतृप्ति किया जाना है। इसके लिए शासन के निर्देश पर गांवों को सर्वे कराकर कुल अब तक 524 गांवों में विकास कार्यों को कराने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें 103 गांवों के इंटरलाकिंग समेत कार्य कराने के लिए कुल 20 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव भेजा दिया गया। शेष गांव का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रस्तावित विकास कार्यों की गुणवत्ता और लागत का परीक्षण कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्तावित कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News